Saturday, September 6, 2025
Saturday, September 6, 2025

सबसे बड़े इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में चीनी प्रोडक्ट की भरमार:एनिमे-गेमिंग कल्चर में शामिल,

Date:

जगह-जगह लगे बड़े-बड़े रंगीन बोर्ड, इन पर जापान के आर्ट स्टाइल में बने रंग-बिरंगे एनिमे कैरेक्टर। ये सब आंखों को चौंकाता है। चारों ओर चमकती नियॉन लाइटें और हाई-टेक माहौल। पहली नजर में यह जगह अमेरिका के लास वेगास जैसी लगती है। ये टोक्यो का मशहूर अकीहाबारा मार्केट है। इसे लोग ‘इलेक्ट्रॉनिक्स का मक्का’ कहते हैं।

जापान की कवरेज के दौरान दैनिक भास्कर अकीहाबारा मार्केट पहुंचा। इस मार्केट में खरीदारों के अलावा हजारों टूरिस्ट भी हर रोज आते हैं। हम अकीहाबारा स्टेशन से निकलते ही सीधे ‘बिक कैमरा’ में पहुंचे। ये इस बाजार का सबसे पॉपुलर स्टोर है। 7 मंजिल में फैले इस स्टोर की हर मंजिल पर टेक्नोलॉजी का अलग चेहरा दिखता है।स्टोर में घुसते वक्त लग रहा था कि यहां वही सस्ते या वक्त से आगे की टेक्नीक वाले जापानी प्रोडक्ट होंगे, जिनके बारे में हम सुनते आए हैं। हालांकि ऐसा नहीं है। यही सबसे चौंकाने वाली बात थी। यहां कोई भी सस्ता जापानी प्रोडक्ट नहीं है। एपल, सैमसंग, हुवावे, फिटबिट, गार्मिन, JBL जैसी विदेशी कंपनियों के प्रोडक्ट ज्यादा दिखते हैं। अफोर्डेबल या सस्ता सामान चीनी ब्रैंड्स का ही है।

मासाहिको ओहनिशी यहां कई साल से स्टोर चला रहे हैं। वे कहते हैं, ‘दुनिया में शायद ही कोई ऐसा गैजेट हो, जो यहां न मिले। अकीहाबारा अब सिर्फ इलेक्ट्रॉनिक्स तक सीमित नहीं रह गया है। ये अब जापानी कॉमिक्स मांगा, एनिमे और गेमिंग कल्चर का भी सेंटर बन चुका है।

अकीहाबारा में 600 से ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक्स शॉप हैं। कई तो 6 से 8 मंजिल ऊंचे शोरूम हैं। योदोबाशी कैमरा, टोक्यो पीसी और बिक कैमरा जैसे नाम यहां की पहचान हैं।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब में सनसनीखेज वारदात! बांधों को मजबूत कर रहे युवक को मारी गोलियां

  कपूरथला : बाढ़ प्रभावित इलाकों में बांधों की मजबूती...

CM Mann को फोर्टिस अस्पताल किया शिफ्ट, दो दिन से घर पर चल रहा था इलाज

  चंडीगढ़/मोहाली : इस वक्त की बड़ी खबर पंजाब से...

मुख्यमंत्री भगवंत मान की बिगड़ी तबीयत, कैबिनेट बैठक स्थगित

  चंडीगढ़ : आज शाम होने वाली पंजाब कैबिनेट की...