Wednesday, August 26, 2026
Wednesday, August 26, 2026

जम्मू-कश्मीर में सेना ने अपने ही रसोइये पर चलाई गोली,  हुई मौत

Date:

 

जम्मू-कश्मीर में उस वक्त बड़ा हादसा हो गया जब सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सेना ने गलती से अपने ही रसोइये को गोली मार दी। 36 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान जम्मू जिले के अखनूर इलाके के निवासी वासुदेव के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार देर रात रीगल बॉर्डर पोस्ट इलाके में हुई। वासुदेव सीमा क्षेत्र में कुछ निर्माण कार्य के दौरान कंपनी में रसोइया के रूप में काम कर रहा था। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि देर रात जब वासुदेव शौच के लिए टेंट से बाहर निकला तो बीएसएफ जवानों ने इसे संदिग्ध गतिविधि माना। इसी बीच जवानों ने फायरिंग कर दी। जिससे वासुदेव की मृत्यु हो गई। वासुदेव के साथियों ने पुष्टि की कि वह शौचालय के लिए तंबू के बाहर गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related