Wednesday, August 6, 2025
Wednesday, August 6, 2025

जालंधर में आतंकी लांडा की मां-बहन और हवलदार जीजा गिरफ्तार:कारोबारी से मांगी थी फिरौती

Date:

पंजाब के जालंधर के सबसे पॉश इलाके मॉडल टाउन में एक कारोबारी से 2 करोड़ रुपए की फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने आतंकी लांडा के 6 परिजनों और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लखबीर सिंह की मां परमिंदर कौर, बहन जसपाल कौर, कांस्टेबल जीजा रणजोत सिंह, उसके साथी यादविंदर की मां बलजीत कौर, पिता जयकार सिंह और बहन हुस्नप्रीत कौर को गिरफ्तार किया है। सिविल अस्पताल जालंधर में मेडिकल जांच कराई गई।

पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के बैंक खातों और मोबाइल फोन की जानकारी जब्त कर ली है। हालांकि पुलिस ने दो दिन का रिमांड मांगा था। लेकिन बचाव पक्ष के वकीलों की दलीलों के आधार पर अदालत ने सिर्फ एक दिन का रिमांड दिया। आज फिर पुलिस सभी आरोपियों को अदालत में पेश करेगी।

गुरुवार को जालंधर कमिश्नरेट पुलिस की अलग-अलग टीमें आरोपियों के परिजनों के घर पहुंची और कई घंटों तक चली छापेमारी के दौरान पुलिस उन तक पहुंच गई। बता दें कि पिछले 10 दिनों में कनाडा निवासी आतंकी लखबीर सिंह और उसके साथी यादविंदर सिंह के खिलाफ जालंधर के अलग-अलग थानों में दो मामले दर्ज हुए हैं। पहला मामला थाना बस्ती बावा खेल और दूसरा मामला थाना डिवीजन नंबर छह में दर्ज हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस तनखाहिया करार, मिली धार्मिक सजा

  पंजाब : पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस...

मोहाली में बनेगा जल भवन, एक छत के नीचे मिलेंगी सभी सेवाएं: मुंडिया

  चंडीगढ़, 5 अगस्त मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व...

पंजाब में बड़ा हादसा! लंगर स्थल पर विस्फोट ,कई लोग झुलसे ,6 की हालत गंभीर

  बरनाला : बरनाला में एक बड़ी घटना सामने आई...