Wednesday, September 3, 2025
Wednesday, September 3, 2025

पंजाब में बारिश के बाद तापमान 6.5 डिग्री गिरा

Date:

पंजाब में 24 घंटों के दौरान मौसम में बड़ा बदलाव देखा गया। कई जिलों में बादल छाए रहे। कुछ जिलों में बारिश भी देखने को मिली। राज्य में अधिकतम तापमान में औसतन 6.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। इसके साथ ही अधिकतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। वहीं, देर रात दिल्ली में मौसम खराब होने के बाद कई फ्लाइट्स को अमृतसर डायवर्ट किया गया।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार पंजाब के अमृतसर में 4 एमएम बारिश दर्ज की गई। आज भी कई जिलों में बारिश की संभावनाएं जताई गई हैं, हालांकि मौसम विभाग की तरफ से किसी भी तरह अलर्ट जारी नहीं किया गया। राज्य में सबसे अधिक तापमान 34.4°C दर्ज किया गया, जो पटियाला और बठिंडा में रिकॉर्ड किया गया।

वहीं, न्यूनतम तापमान में भी औसतन 0.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, लेकिन यह अब भी सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.7°C दर्ज किया गया, जो कि थीन डैम पठानकोट में दर्ज हुआ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

चंडीगढ़ में बिगड़े हालात, फिर खुले सुखना के फ्लड गेट, नए आदेश जारी

  चंडीगढ़: चंडीगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के...

सीट शेयरिंग को लेकर दिल्ली में शाह की मीटिंग

पटना--बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने तैयारी...

ट्रंप का विस्फोटक बयान: भारत पर लगाया टैरिफ कम नहीं होगा

। इंटरनेशनल : पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक...