Monday, September 8, 2025
Monday, September 8, 2025

टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया भारत लौटी, फेँस स्वागत के लिए उमड़े

Date:

टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद 3 दिन से बारबाडोस में फंसी टीम इंडिया भारत लौट चुकी है। सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने के बाद टीम का काफिला होटल ITC पहुंचा। होटल में भारतीय टीम के लिए स्पेशल केक बनाया गया। टीम करीब 11 बजे PM आवास पहुंचेगी। मोदी के साथ ब्रेकफास्ट करेगी। इसके बाद मुंबई रवाना होगी।

एयरपोर्ट में फैंस अपने चहेते हीरोज की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे। वे सुबह 5 बजे से ही इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर टीम के स्वागत के लिए जमा हो गए। देश में टीम के ग्रैंड वेलकम की तैयारी है। यह स्वागत 17 साल पहले टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली धोनी की बिग्रेड की तरह ही होगा।

 

मुंबई में शाम 5 बजे नरीमन पॉइंट से वानखेड़े स्टेडियम तक ओपन रूफ बस में टीम की विक्ट्री परेड होगी। फिर सम्मान समारोह में कैश प्राइज दिया जाएगा। 2007 में पहला वर्ल्ड कप जीतने वाली धोनी की टीम का स्वागत भी कुछ इसी अंदाज में हुआ था।

 

टीम इंडिया तूफान की वजह से बारबाडोस में तीन दिन से फंसी थी। BCCI ने उसे लाने के लिए स्पेशल विमान भेजा। इस प्लेन का नाम ‘चैंपियंस 24 वर्ल्ड कप’ रखा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अमृतसर में बाढ़ के चलते कल भी स्कूल बंद:टीचर आएंगे, इमारतों की होगी जांच

अमृतसर--अमृतसर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए...

जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा ने अपने पद से दिया इस्तीफा

  इंटरनेशनल -- जापान की राजनीति में एक बार फिर...

बाढ़ पीड़ितों की मदद करने पंजाब पहुंचे एक्टर सोनू सूद

जालंधर--पंजाब में आई भयानक बाढ़ ने अब तक करीब...

हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने बाढ़ से मार्गो के हुए नुक़सान का लिया जायज़ा

चंडीगढ़, 6 सितम्बर- पंजाब के लोक निर्माण मंत्री श्री...