रियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने कनीना कस्बे में बच्चों को ले जा रही एक स्कूल बस के पलट

हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने कनीना कस्बे में बच्चों को ले जा रही एक स्कूल बस के पलट…

कनीना में हुई स्कूल बस दुर्घटना पर मुख्यमंत्री नायब सिंह ने जताया दुख शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना हादसे में लापरवाही बरतने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई– नायब सिंह चंडीगढ़, 11 अप्रैल- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह ने आज जिला महेंद्रगढ़ के कनीना खण्ड के गांव उन्हानी में स्कूल बस की दुर्घटना में बच्चों के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि ईश्वर मृतक बच्चों की आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। श्री नायब सिंह ने कहा कि इस हादसे में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने हादसे में घायल हुए बच्चों की जल्द ठीक होने की कामना की और कहा कि स्थानीय प्रशासन घायलों की सहायता के लिए मुस्तैद है। http://NEWS24HELP.COM