Monday, September 8, 2025
Monday, September 8, 2025

सतलुज के पानी से लुधियाना को खतरा:पाकिस्तान की तरफ मोड़ा जा रहा पानी;

Date:

पंजाब के लुधियाना में सतलुज पर बना बांध अभी भी खतरा बना हुआ है, हालांकि इसी बीच फाजिल्का में गांवों को बाढ़ से बचाने के लिए प्रशासन ने एक अस्थायी बांध तैयार कर लिया है। इसके जरिए अब सतलुज का ज्यादा पानी पाकिस्तान की ओर मोड़ा जा रहा है, जिससे प्रभावित गांवों में राहत की उम्मीद जगी है।

इसी बीच मौसम विभाग ने पंजाब के 7 जिलों- तरन तारन, जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर, अमृतसर, गुरदासपुर और पठानकोट में दोपहर 12 बजे तक मध्यम बारिश का फ्लैश अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।

लुधियाना के ससराली गांव में सतलुज पर बना बांध टूटने के खतरे में है। शुक्रवार आधी रात को कमजोर हुए इस बांध को बचाने के लिए आर्मी और NDRF की मदद से रिंग बांध बनाया गया था। लेकिन शनिवार को उस पर भी कटाव बढ़ गया, जिसके बाद अब तीसरा बांध बनाया जा रहा है।

इधर, बाढ़ से तबाह हुए किसानों के लिए बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने सरकार से कर्ज माफ करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कई किसानों ने कर्ज लेकर खेती की थी, ऐसे में तुरंत कर्ज माफी ही उन्हें दोबारा खड़ा होने में मदद कर सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अमृतसर में बाढ़ के चलते कल भी स्कूल बंद:टीचर आएंगे, इमारतों की होगी जांच

अमृतसर--अमृतसर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए...

जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा ने अपने पद से दिया इस्तीफा

  इंटरनेशनल -- जापान की राजनीति में एक बार फिर...

बाढ़ पीड़ितों की मदद करने पंजाब पहुंचे एक्टर सोनू सूद

जालंधर--पंजाब में आई भयानक बाढ़ ने अब तक करीब...

हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने बाढ़ से मार्गो के हुए नुक़सान का लिया जायज़ा

चंडीगढ़, 6 सितम्बर- पंजाब के लोक निर्माण मंत्री श्री...