Tuesday, August 26, 2025
Tuesday, August 26, 2025

वैष्णों देवी से आ रही वंदे भारत ट्रेन पर ‘पत्थरबाजी’, यात्रियों में दहशत

Date:

जालंधर: ट्रेनों पर पत्थरबाजी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं, जोकि चिंता का विषय बनता जा रहा है। पिछले समय के दौरान फगवाड़ा के नजदीक वंदे भारत एक्सप्रैस पर पथराव किया गया था, जिसके चलते ट्रेन के शीशों को भी नुक्सान पहुंचा था।

अब ताजा घटना के मुताबिक जालंधर के सुच्ची पिंड रेलवे स्टेशन के नजदीक वंदे भारत एक्सप्रैस पर पत्थरबाजी की गई। घटना को गंभीरता से लिया गया है और रेलवे पुलिस द्वारा इस संबंधी छानबीन शुरू कर दी गई है।  घटना मंगलवार शाम को 7 बजे के करीब घटित हुई है। ट्रेन संख्या 22440 दोपहर 2.55 पर माता वैष्णो देवी से चलकर नई दिल्ली की ओर जा रही थी। शाम 5.30 पर पठानकोट से चलकर ट्रेन लुधियाना की तरफ जा रही थी। इस दौरान जालंधर के सुच्ची पिंड में 7 बजे के करीब ट्रेन पर पत्थरबाजी का प्रयास हुआ।

बताया जा रहा है कि सब कुशल मंगल रहा जिसके चलते अधिकारियों को राहत मिली है, लेकिन घटना संबंधी सख्ती होते नजर आ रहे हैं। रेलवे पुलिस द्वारा इस संबंध में आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। आरोपियों की सी.सी.टी.वी. फुटेज जुटाने को लेकर कार्रवाई शुरू हो चुकी है, विभागीय अधिकारियों का कहना है आरोपी बच नहीं पाएंगे। इससे प्रतीत हो रहा है कि ट्रेनों पर पत्थरबाजी करने वाले लोग सक्रिय हो चुके हैं ताकि समाज में अराजगता फैलाई जा सके, लेकिन संबंधित विभागीय अधिकारी इस तरह के लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठा रहे हैं।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हरियाणा विधानसभा में लॉ-एंड-ऑर्डर पर हंगामा

चंडीगढ़-हरियाणा विधानसभा में मानसून सत्र के तीसरे दिन प्रश्नकाल...

अमेरिका ने भारत पर अतिरिक्त 25% टैरिफ को लेकर मसौदा किया जारी, नए नियम 27 अगस्त से लागू

  Washington: अमेरिका ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पहले की...

Weather Alert के बीच पंजाब में सभी स्कूल इतने दिनों तक बंद

पंजाब : पंजाब में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश...

बाढ़ की संभावना को देखते हुए पंजाब के कई जिलों में छुट्टी का ऐलान

पंजाब /अमृतसर : बाढ़ की संभावना को देखते हुए...