Friday, August 22, 2025
Friday, August 22, 2025

ब्लॉक समितियों के स्टाफ के तबादले हो सकते हैं – पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद

Date:

 

चंडीगढ़, 25 फरवरी:

पंजाब के ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री तरुन प्रीत सिंह सौंद  ने पंजाब विधानसभा सत्र के दौरान एक सवाल का जवाब देते हुए बताया कि राज्य सरकार द्वारा ब्लॉक समिति कार्यालयों में तैनात स्टाफ के तबादले किए जाते हैं।

विधायक जंगी लाल महाजन ने प्रश्न उठाया था कि राज्य के ब्लॉक समितियों के कार्यालयों में तैनात कर्मचारियों का कभी तबादला नहीं किया जाता, जिससे वहां भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलता है। इसके जवाब में पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद  ने कहा कि जो भी कर्मचारी लंबे समय से एक ही सीट पर कार्यरत हैं, उनके स्थानांतरण पर जल्द विचार किया जाएगा।

उन्होंने विधानसभा सदस्यों को बताया कि ब्लॉक समितियों में तैनात समिति साइड के कर्मचारियों की नियुक्ति/सजा का अधिकार संबंधित समिति के पास होता है। इसके अलावा, सरकार द्वारा अधिकारियों/कर्मचारियों जैसे कि सुपरिंटेंडेंट ग्रेड-2, टैक्स कलेक्टर, पंचायत सचिव और पंचायत अधिकारियों के तबादले निदेशक, ग्रामीण विकास और पंचायत विभाग के स्तर पर किए जाते हैं। इसके अतिरिक्त, समिति के कर्मचारियों जैसे कि क्लर्क, सेवक और ड्राइवर आदि के अंतर-जिला तबादलों के मामलों पर सरकार स्तर पर विचार किया जाता है। उन्होंने बताया कि समिति के अन्य कर्मचारियों के तबादले उनके जिले के भीतर ही उनकी सक्षम प्राधिकरण द्वारा किए जाते हैं।
—–

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

आवारा कुत्तों को लेकर सुप्रीम कोर्ट का नया फैसला, जानें क्या कहा…

  जम्मू डेस्क : आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या को...

BSF और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, बार्डर पर हेरोइन की खेप बरामद

  जलालाबाद: भारत-पाकिस्तान सीमा से एक बार फिर हेरोइन तस्करी...

बिक्रम मजीठिया के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

  मोहाली : विजिलेंस ने पूर्व अकाली मंत्री बिक्रम सिंह...