Tuesday, September 16, 2025
Tuesday, September 16, 2025

अयोध्या राममंदिर में जवान की गोली लगने से मौत,  वजह अभी क्लीयर नहीं

Date:

अयोध्या के राम मंदिर की सुरक्षा में तैनात एक जवान की गोली लगने से मौत हो गई। घटना बुधवार सुबह 5.25 बजे की है। जवान का नाम शत्रुघ्न विश्वकर्मा उम्र 25 साल थी। वह अंबेडकरनगर का रहने वाला था।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, राम मंदिर परिसर में सुबह गोली चलने की आवाज आई। साथी सुरक्षाकर्मी दौड़कर पहुंचे तो देखा कि जवान को गोली लगीथी। तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने जवान को मृत घोषित कर दिया।

जवान की मौत से मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया। आईजी और एसएसपी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल की जांच की। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। शुुरुआती जांच में पुलिस का मानना है कि यह आत्महत्या या हादसा हो सकता है। जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही वजह स्पष्ट होगी।

शत्रुघ्न विश्वकर्मा 2019 बैच का था। अंबेडकरनगर के थाना सम्मनपुर के गांव कजपुरा का रहने वाला था। एसएसएफ में तैनात था।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब के लगभग 3,658 सरकारी स्कूलों मे नशा विरोधी पाठ्यक्रम की शुरुआत

पंजाब, जो लंबे समय से नशे की समस्या से...