Tuesday, August 5, 2025
Tuesday, August 5, 2025

पंजाब विधानसभा सेशन में हंगामा:कांग्रेस विधायकों ने किया वॉक-आउट; सदन 2.30 बजे तक स्थगित

Date:

चंडीगढ़-पंजाब विधानसभा के बजट सत्र का आज दूसरा दिन है। कांग्रेस विधायकों द्वारा हंगामा किए जाने और वॉक-आउॅट किए जाने के कारण सदन को दोपहर ढाई बजे तक स्थगित कर दिया गया है।
सदन में कांग्रेस के नेता और नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि मुख्यमंत्री दावा करते हैं कि उनकी सरकार ने तीन साल में 52 हजार लोगों को नौकरी दी है। हम इस मुद्दे पर विधानसभा में व्हाइट पेपर लाने की मांग करते हैं।
साथ ही, यह भी मांग की जा रही है कि जिन लोगों को नौकरी दी गई है, उनके नाम, पते और विभागों की पूरी जानकारी सार्वजनिक की जाए। इसके अलावा, यह भी स्पष्ट किया जाए कि इनमें कितने पंजाबी और कितने गैर-पंजाबी हैं।
वहीं, भाजपा विधायक अश्वनी कुमार ने नशा मुक्ति के मुद्दे को शून्य काल में उठाया है। प्रश्नकाल के दौरान ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि उनके 92 विधायकों को भी टीवी पर आने का मौका दिया गया है। हालांकि, स्पीकर ने कहा कि केवल सदन से जुड़े प्रश्न ही पूछे जाएं।
इस दौरान कांग्रेस विधायकों ने वॉक-आउट कर दिया। सदन के बाहर कांग्रेस सुखपाल सिंह खैहरा ने कहा कि वह भी अपनी बात रखना चाहते हैं, लेकिन उन्हें सत्र में मौका नहीं दिया जा रहा है। इसके विरोध में कांग्रेस ने वॉक-आउट कर दिया है। प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि कांग्रेस विधायकों के साथ धक्का किया जा रहा है। हालांकि, कांग्रेस विधायक राणा गुरजीत सिंह ने कार्यवाही में भाग लिया। वहीं, अब सदन ढाई बजे तक स्थगित कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

उत्तराखंड के धराली में बादल फटा, गांव जमींदोज:4 की मौत, 50 से ज्यादा लापता

उत्तरकाशी--उत्तरकाशी के धराली गांव में मंगलवार दोपहर 1.45 बजे...

राम रहीम को 40 दिन की पैरोल, सिरसा डेरा पहुंचा

रोहतक--डेरा सच्चा सौदा का प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक...

SYL को लेकर दिल्ली में हुई बैठक:CM मान का पीएम मोदी पर तंज

मोहाली-सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर को लेकर आज एक बार...

कनाडा के सर्रे में ‘खालिस्तान दूतावास’ का उद्घाटन

International : कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के सर्रे...