Sunday, August 17, 2025
Sunday, August 17, 2025

कपूरथला SSP आवास के पास लूटपाट करने वाला गिरफ्तार

Date:

कपूरथला में पुलिस ने SSP आवास के पास लूटपाट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से पुलिस ने मोबाइल और ए​क्टिवा बरामद की है। आरोपियों तेजधार हथियार से हमला कर​​​​​​ डिलीवरी बॉय से लूटपाट की थी।

थाना सिटी-2 अर्बन अस्टेट के SHO मनजीत सिंह ने बताया कि जसकरण सिंह निवासी गांव धालीवाल, जोकि डिलीवरी बॉय का काम करता है। वह 14 दिसंबर की रात करीब 9 बजे वह अपनी बाइक पर RCF से ऑर्डर डिलीवर कर वापस आ रहा था।

उन्होंने कहा कि जब वह रणधीर कालेज रोड पर SSP आवास के नजदीक पहुंचा, तो एक वाहन पर सवार तीन अज्ञात युवकों ने उसे घेर कर रोक लिया और तेजधार हथियारों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। लुटेरे उसकी जेब से 3 हजार 200 रुपए की नकदी और मोबाइल छीन कर फरार हो गए।

पुलिस ने घायल के बयान व MLR के आधार पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की थी। जिसके बाद पुलिस टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। जिसकी पहचान परमिंदर सिंह उर्फ पन्नू निवासी मार्कफैड चौंक के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

CM योगी ने मथुरा में 646 करोड़ रुपये की 118 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया

  लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार...

पंजाब के 5 जिलों के लिए हो गया बड़ा ऐलान, जल्द शुरू होगा पायलट प्रोजेक्ट

  नवांशहर : स्थानीय आई.टी.आई. ग्राउंड में 79वें स्वतंत्रता दिवस...

सुखबीर बादल ने AAP के इस नेता के खिलाफ की कार्रवाई की मांग

  चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह...