आगरा में रिटायर फौजी ने बेटे को मारी गोली:बेटे की मौके पर ही मौत

आगरा के थाना सदर क्षेत्र में रिटायर्ड फौजी ने बेटे को 14 साल के बेटे को गोली मार दी। गंभीर हालत में बेटे को अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसको मृत घोषित कर दिया गया।

सदर के राजपुर चुंगी क्षेत्र की घटना है। बताया गया है कि बुधवार शाम को घर में झगड़ा हो रहा था। इसी दौरान रिटायर फौजी अपनी लाइसेंसी बंदूक निकाल लाया। फौजी नशे की हालत में बताया गया है। उसने गोली चला दी। गोली उसके 14 साल के बेटे विवेक के लगी। वो वहीं पर लहूलुहान होकर गिर पड़ा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *