Sunday, August 10, 2025
Sunday, August 10, 2025

15 राज्यों की 46 विधानसभा, 2 लोकसभा के नतीजे:वायनाड से प्रियंका आगे

Date:

महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों के साथ ही 15 राज्यों की 46 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों पर काउंटिंग शुरू हो गई है। वायनाड लोकसभा सीट पर प्रियंका गांधी आगे चल रही हैं।

वहीं, यूपी उपचुनाव में 6 सीटों पर भाजपा गठबंधन और 3 सीटों पर सपा आगे चल रही है। बिहार की इमामगंज सीट पर आरजेडी के रोशन कुमार बढ़त बनाए हुए हैं।

46 विधानसभा सीटों के साथ ही सिक्किम की 2 सीटों पर भी उपचुनाव की घोषणा हुई थी, लेकिन 30 अक्टूबर को ही सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) के दोनों प्रत्याशियों को निर्विरोध विजयी घोषित कर दिया गया था।

चुनाव से पहले इन 46 सीटों में से 27 सीटों पर विपक्ष का कब्जा था। इनमें अकेले कांग्रेस के पास 13 सीटें थीं। वहीं, भाजपा की 11 सीटों सहित NDA के पास कुल 17 सीटें थीं। 2 सीटों पर अन्य दलों के विधायक थे। इनमें 41 विधानसभा सीटें विधायकों के सांसद बनने, 3 के निधन, 1 के जेल और 1 के दलबदल की वजह से खाली हुई थीं।

ये उपचुनाव दो चरणों में हुए थे। पहले चरण में 13 नवंबर को 10 राज्यों की 31 विधानसभा और केरल की वायनाड लोकसभा सीट जबकि दूसरे चरण में 20 नवंबर को 4 राज्यों की 15 विधानसभा और एक राज्य महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट पर वोटिंग हुई थी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

भाई मजीठिया से मिलने नाभा जेल पहुंचीं हरसिमरत बादल:लंबे इंतजार के बाद बांधी राखी

पटियाला -रक्षाबंधन के मौके पर बठिंडा से सांसद और...

अमृतसर में पूर्व अकाली सरपंच के घर फायरिंग:बेटे को लगी गोली, हालत नाजुक

अमृतसर--अमृतसर के मजीठा रोड स्थित रामनगर कॉलोनी में बीती...

विदेश में फंसे 4 पंजाबी नौजवानों की सकुशल वापसी, सुनाई आपबीती

  गढ़दीवाला/ जाजा (टांडा) : पंजाब सरकार के प्रयास से...

हरियाणा सीएम नायब सैनी से मिले पंजाबी एक्टर

चंडीगढ--पंजाबी फिल्म अभिनेता और कॉमेडियन बिन्नू ढिल्लों और आम...