Saturday, August 23, 2025
Saturday, August 23, 2025

चंडीगढ़ समेत पंजाब के 8 जिलों में बारिश का अलर्ट

Date:

अमृतसर–पंजाब-चंडीगढ़ का तापमान लगातार गिर रहा है। सभी शहरों का न्यूनतम तापमान 5 से 8 डिग्री के बीच बना हुआ है, जबकि अधिकतम 25 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज पंजाब के 19 जिलों में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 8 जिलों में बारिश की भी संभावना है। पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है।

इसका असर उत्तर भारत के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में देखने को मिलेगा। इसका असर कल भी रहेगा। जिसके चलते चंडीगढ़ के अलावा पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, फतेहगढ़ साहिब, एसएएस नगर और मलेरकोटला में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

चंडीगढ़ के साथ ही पंजाब के एसएएस नगर, फतेहगढ़ साहिब, जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर, तरनतारन, अमृतसर, गुरदासपुर और पठानकोट में भी बारिश की संभावना है। वहीं, अबोहर में आज सबसे कम 4.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

चीन में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन पुल ढहने से 12 मजदूरों की मौत, 4 लापता

Bejing: चीन में शुक्रवार को एक प्रमुख नदी पर...

पंजाब के इस इलाके में मिला बम! मौके पर मचा हड़कंप

  सिधवां बेट : लुधियाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद...

गोल्डन टेंपल को 400 क्विंटल फूल से सजाया जा रहा:श्री गुरु ग्रंथ साहिब का पहला प्रकाश उत्सव

अमृतसर--अमृतसर के गोल्डन टेंपल में श्री गुरु ग्रंथ साहिब...