Friday, August 22, 2025
Friday, August 22, 2025

पंजाब का सबसे मंहगा टोल प्लाजा कल से फ्री होगा:लाडोवाल टोल प्लाजा मुलाजिम एसोसिएशन का ऐलान

Date:

 

लुधियाना–पंजाब का सबसे महंगा टोल प्लाजा एक बार फिर कल (शुक्रवार ) से लोगों के लिए फ्री होने जा रहा है। यानी कि लोगों को वहां से गुजरने के लिए किसी तरह का कोई भुगतान नहीं करना पड़ेगा। टोल प्लाजा वर्कर्स यूनियन पंजाब के पदाधिकारियों की बैठक में यह फैसला हुआ है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पंजाब प्रधान दर्शन सिंह लाडी ने कहा कि वर्करों की मांगे लंबे समय से पूरी नहीं की जा रही है। जिसके चलते हमने यह फैसला लिया है।

 

दर्शन सिंह ने बताया कि कई महीनों से उनकी मांगों को लेकर कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक की जा रही थी, लेकिन आज तक उनकी मांगें पूरी नहीं की गई हैं। कंपनी द्वारा इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसके चलते टोल प्लाजा वर्कर्स यूनियन पंजाब ने ऐलान किया है कि 27 सितंबर से लाडोवाल टोल प्लाजा अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया जाएगा और किसी भी वाहन चालक से कोई टोल नहीं वसूला जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बरिंदर कुमार गोयल द्वारा फिरोज़पुर और तरन तारन ज़िलों में राहत कार्यों का जायज़ा लेने हेतु बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

  चंडीगढ़/फिरोज़पुर/तरन तारन, 21 अगस्तः पंजाब के जल संसाधन मंत्री श्री बरिंदर...

सामाजिक सुरक्षा विभाग के 2 नए कर्मचारियों को डॉ. बलजीत कौर ने नियुक्ति पत्र सौंपे

  चंडीगढ़, 21 अगस्त: सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री...

शहीद हरमिंदर सिंह की अंतिम अरदास पर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए

  चंडीगढ़/अमलोह, 20 अगस्त श्रीनगर के कुलगाम ज़िले में शहीद हुए...

नीतीश कुमार की पार्टी का पिंडदान करने आ रहे PM:लालू यादव ने NDA पर कसा तंज,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुरुवार सुबह 11 बजे गयाजी...