पंजाब के जालंधर के 34 वर्षीय व्यक्ति की अमेरिका में मौत हो गई। मृतक लोहियां खास के नवां गांव से सटे खल्लेवाल गांव का रहने वाला था। उसकी पहचान सुखविंदर सिंह उर्फ सुखविंदर सुक्खा के रूप में हुई है। सुक्खा परिवार का इकलौता कमाने वाला और दो बहनों का इकलौता भाई था। सुक्खा की मौत से पूरे इलाके में मातम पसर गया है, क्योंकि सुक्खा अपने गांव और आसपास के गांवों में काफी लाडला था।
![](http://news24help.com/wp-content/uploads/2024/12/wfewf.jpg)