पंजाब सरकार ने पल्लेदारों का कमीशन बढ़ाया,कैबिनेट मंत्री ने दी जानकारी

 

चंडीगढ़–पंजाब सरकार ने मंडियों में अनाज मंडियों में बोरियां उठाने वाले मजदूरों या पल्लेदारों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने उनकी कमीशन 43 पैसे बढ़ाई है। अब उन्हें हर बोरी उठाने के 2.64 रुपए मिलेंगे। एक साल पहले उन्हें गेहूं के सीजन में 1.80 प्रति बोरी मिली थी।

धान के सीजन में 41 पैसे बढ़ाए थे। यह रेट 2.21 रुपए हो गया था। वहीं अब 2.64 रुपए हो गया है। इससे उनका दस करोड़ का फायदा होगा। यह दावा पंजाब के फूड सप्लाई मंत्री लाल चंद कटारूचक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया है।

मंत्री ने कहा कि इस बार मंडियों में बंपर फसल पहुंचने की उम्मीद है। राज्य केंद्रीय पूल में 124 लाख मीट्रिक टन गेहूं देगी। इसके लिए केंद्र सरकार ने 28 हजार 894 करोड़ सीसीएल जारी की है। वहीं, उन्होंने कहा कि मंडियों में अनाज लेकर आने वाले किसानों को परेशानी न आए। इसके लिए 1864 खरीद केंद्र स्थापित किए हैं। 800 अस्थाई मंडियों का इंतजाम किया गया है। वहीं, सरकार 2425 एमएसपी किसानों को दे रही है।

मंत्री ने बताया कि 4 लाख 16 हजार लाख मीट्रिक टन गेहूं आई है। तीन लाख 22 हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। 851 करोड़ की अदायगी हो चुकी है। वहीं, अन्य इंतजाम पहले पूरे कर लिए गए हैं। उन्होंने किसानों को विश्वास दिलाया कि उनकी फसल का दाना-दाना खरीदा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *