Sunday, August 17, 2025
Sunday, August 17, 2025

पंजाब के अकाली नेता मजीठिया 7 दिन की रिमांड पर:- 2 जुलाई को अगली पेशी

Date:

चंडीगढ़—पंजाब के शिरोमणि अकाली दल (SAD) के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने 7 दिन की रिमांड पर ले लिया है। गुरुवार को उनकी मोहाली कोर्ट में पेशी हुई थी। यहां कोर्ट में विजिलेंस ने 12 दिन की रिमांड मांगकर काफी देर तक बहस की। इसके बाद कोर्ट ने विजिलेंस को रिमांड दे दी। अब मामले में अगली सुनवाई 2 जुलाई को होगी।
मजीठिया को आज टाइट सिक्योरिटी के बीच मोहाली कोर्ट में पेश किया गया था। यहां मजीठिया के समर्थक भी पहुंचे थे, लेकिन सुरक्षा दृष्टि से पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। वहीं, अकाली नेता दलजीत चीमा को भी कोर्ट के बाहर नहीं रुकने दिया। पुलिस ने उन्हें भी हिरासत में लिया।
बता दें कि पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने ड्रग मनी से जुड़े आय से अधिक संपत्ति के मामले मेंवरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को गिरफ्तार किया है। बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात उन्होंने विजिलेंस दफ्तर में ही बिताई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

CM योगी ने मथुरा में 646 करोड़ रुपये की 118 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया

  लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार...

पंजाब के 5 जिलों के लिए हो गया बड़ा ऐलान, जल्द शुरू होगा पायलट प्रोजेक्ट

  नवांशहर : स्थानीय आई.टी.आई. ग्राउंड में 79वें स्वतंत्रता दिवस...

सुखबीर बादल ने AAP के इस नेता के खिलाफ की कार्रवाई की मांग

  चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह...