सिर्फ टीवी पर दिखाई दे रही प्रगति, जीवन में नहीं हुआ कोई विकास- प्रियंका

 

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने आज बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर हमला बोला और कहा कि अगर देश की अर्थव्यवस्था इतनी तेज गति से आगे बढ़ रही है तो देश के लोगों का जीवन खुशहाल क्यों नहीं है। दरअसल फतेहगढ़ साहिब से पार्टी प्रत्याशी अमर सिंह के पक्ष में प्रचार करते हुए प्रियंका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया कि वह सिर्फ सत्ता हासिल करने के लिए लोगों से झूठ बोल रहे हैं और खोखले वादे कर रहे हैं। इस के साथ ही प्रियंका ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि 70 करोड़ युवा देश बेरोजगार है और बेरोजगारी पिछले 45 साल में अपने उच्चतम स्तर पर है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में सरकारी क्षेत्र में 30 लाख से ज्यादा पद खाली पड़े हैं। प्रगति केवल टीवी पर दिखाई देती है और लोगों के जीवन में कोई विकास नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *