प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामनवमी पर तमिलनाडु के रामेश्वरम जाएंगे। यहां वे रामनाथस्वामी मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। रामायण के अनुसार भगवान राम ने लंका तक पुल (रामसेतु) बनाने से पहले यहां रेत से शिवलिंग बनाकर पूजा की थी।
मोदी पिछले साल भी यहां आए थे। पीएम ने रामेश्वरम के अग्नि तीर्थम पर डुबकी लगाने के बाद रामनाथस्वामी मंदिर में पूजा की थी। इस दौरान उन्होंने रामायण पाठ और भजन संध्या में भी हिस्सा लिया था।
मोदी ने अयोध्या में राममंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले भगवान राम से जुड़े उन सभी मंदिरों में दर्शन किया था, जिनका रामायण में जिक्र है। इसी कारण से वे रामनाथस्वामी मंदिर आए थे।