Wednesday, August 6, 2025
Wednesday, August 6, 2025

PM मोदी की सुप्रीम कोर्ट से अपील, बोले- ‘महिलाओं को जल्द मिले न्याय

Date:

नेशनल. कोलकाता रेप कांड का मामल इस समय देश में काफी गर्माया हुआ है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं की सुरक्षा पर एक महत्वपूर्ण बयान दिया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों में जल्दी न्याय होना बहुत जरूरी है, ताकि महिलाओं को अपनी सुरक्षा पर अधिक भरोसा हो सके। न्यायपालिका को संविधान का रक्षक माना जाता है और सुप्रीम कोर्ट तथा न्यायपालिका ने अपनी जिम्मेदारी अच्छे से निभाई है।

भारत के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की मौजूदगी में जिला न्यायपालिका के राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि भारत के लोगों ने कभी भी सुप्रीम कोर्ट या न्यायपालिका पर कोई अविश्वास नहीं दिखाया है।

पीएम मोदी ने आगे कहा- महिलाओं के खिलाफ अत्याचार और बच्चों की सुरक्षा समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है। महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के मामलों में जितनी तेजी से न्याय मिलेगा, आधी आबादी को अपनी सुरक्षा के बारे में उतना ही अधिक भरोसा होगा। महिलाओं के खिलाफ अपराधों से निपटने के लिए कई कड़े कानून हैं और त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के लिए आपराधिक न्याय प्रणाली के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने की आवश्यकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस तनखाहिया करार, मिली धार्मिक सजा

  पंजाब : पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस...

मोहाली में बनेगा जल भवन, एक छत के नीचे मिलेंगी सभी सेवाएं: मुंडिया

  चंडीगढ़, 5 अगस्त मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व...

पंजाब में बड़ा हादसा! लंगर स्थल पर विस्फोट ,कई लोग झुलसे ,6 की हालत गंभीर

  बरनाला : बरनाला में एक बड़ी घटना सामने आई...