Monday, September 15, 2025
Monday, September 15, 2025

अमित शाह को पंजाब का इतिहास पढ़ना चाहिए, पंजाब के लोग जब नादिर शाह के सामने नहीं झुके तो अमित शाह क्या चीज है – संजय सिंह

Date:

होशियारपुर/चंडीगढ़, 30 मई – आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बुधवार को होशियारपुर से आप उम्मीदवार डॉ राजकुमार चब्बेवाल के लिए प्रचार किया। संजय सिंह ने यहां एक जनसभा को संबोधित किया और लोगों से आप उम्मीदवार को जिताने की अपील की।

भाषण के दौरान संजय सिंह ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अमित पंजाब के लोगों को धमका रहे हैं कि  4 जून को वे पंजाब में आप सरकार को गिरा देंगे और भगवंत मान को मुख्यमंत्री पद से हटा देंगे। संजय सिंह ने कहा कि अमित शाह को पहले पंजाब का इतिहास पढ़ना चाहिए। पंजाब के लोग जब नादिर शाह के सामने नहीं झुके तो अमित शाह क्या चीज है।

उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के समय नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने पंजाब के किसानों को बहुत दुख पहुंचाया। 750 की जान चली गई। इस चुनाव में आप लोग भाजपा से किसान आंदोलन का बदला ले लो और बुरी तरह हरा दो ताकि उन्हें पंजाब से पंगा लेने का मतलब समझ आ जाए।

संजय सिंह ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि हमने बाइक चोर और सोना चोर के बारे में सुना है, लेकिन बीजेपी अलग तरह का चोर गिरोह है। वह पार्टी चोर है। उसने उद्धव ठाकरे से धनुष-बाण और शरद पवार से घड़ी चुरा ली। अब वे आम आदमी पार्टी से ‘झाड़ू’ चुराना चाहते हैं। लेकिन यह ‘झाड़ू’ उनका भूत उतार देगा।

संजय सिंह ने कहा कि भाजपा से देश के संविधान और लोकतंत्र को सबसे बड़ा खतरा है। भाजपा और आरएसएस के लोग देश का संविधान और आरक्षण खत्म करना चाहते हैं। संविधान बनने के बाद उन्होंने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के पुतले जलाए और कहा कि यह संविधान देश के खिलाफ है। मंडल कमीशन की सिफारिश पर आरक्षण लागू होने के समय भी इन्होंने आरक्षण का बहुत विरोध किया था। भाजपा वाले शुरू से ही आरक्षण और संविधान के विरोधी रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा देश में उत्तर कोरिया के किम जोंग उन और रुस के व्लादिमीर पुतिन की तरह भारत में भी तानाशाही सिस्टम लागू करना चाहती है। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में आपने इसका उदाहरण देखा। इसलिए इस बार भाजपा को हराना देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए बहुत जरूरी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब में पावर क्रांति: 13 शहरों में PSPCL का विशाल बिजली ढांचा सुधार प्रोजेक्ट शुरू

चंडीगढ़/लुधियाना कैबिनेट मंत्री (पावर) संजीव अरोड़ा ने आज पंजाब भर...