लोकसभा चुनाव 2024: सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव नहीं लड़ेंगे चुनाव, तेज प्रताप होंगे कनौज से उम्मीदवार

समाजवादी प्रमुख अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव 2024 नहीं लड़ेंगे. तेज प्रताप यादव को कन्नौज लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया…

बिक्री (पुनर्निर्गम) की घोषणा (i) “7.10% सरकारी प्रतिभूति 2034”

भारत सरकार ने (i) मूल्य आधारित नीलामी, विविध मूल्य विधि के माध्यम से 20,000 करोड़ रुपये (अंकित) की अधिसूचित राशि के लिए “7.10% सरकारी…

भगवंत मान ने बीजेपी पर ‘धर्म और जाति के नाम पर वोट तलाशने’ का आरोप लगाया

लोकसभा चुनाव में आप उम्मीदवारों के समर्थन में एक रैली को संबोधित करते हुए पंजाब अध्यक्ष भगवंत मान ने कहा…

इनेलो ने 28 वर्षीय मजहबी सिख बाल्मिकी समुदाय से युवा सरदार गुरप्रीत सिंह को बनाया अंबाला लोकसभा से उम्मीदवार

इंडियन नेशनल लोकदल प्रेस विज्ञप्ति इनेलो ने 28 वर्षीय मजहबी सिख बाल्मिकी समुदाय से युवा सरदार गुरप्रीत सिंह को बनाया…

आप उम्मीदवार उमेश मकवाना ने भगवंत मान की मौजूदगी में भरा नामांकन पत्र

आप उम्मीदवार उमेश मकवाना ने भगवंत मान की मौजूदगी में भरा नामांकन पत्र भगवंत मान ने आप उम्मीदवार उमेश मकवाना…

राज्यपाल हरियाणा ने श्री पुरोहित जी की दीर्घ आयु और स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

चंडीगढ़, 16 अप्रैल- हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने आज पंजाब के राज्यपाल श्री बनवारी लाल पुरोहित को पंजाब…

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की रोहतक टीम ने पंचायती राज विभाग की क्लर्क निशा को 39 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की रोहतक टीम ने पंचायती राज विभाग की क्लर्क निशा को 39 हज़ार रुपये की रिश्वत…

हकृवि की उन्नत तकनीकों व नवाचारों से कांगो गणराज्य के किसानों को मिलेगा लाभ: प्रो. बी.आर. काम्बोज

हकृवि की उन्नत तकनीकों व नवाचारों से कांगो गणराज्य के किसानों को मिलेगा लाभ: प्रो. बी.आर. काम्बोज –कांगो गणराज्य के प्रतिनिधिमंडल ने किया हकृवि का दौरा चंडीगढ़ ,16 अप्रैल -चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार की उन्नत कृषि तकनीकों, शोध कार्यों व नवाचारों का कांगो गणराज्य के किसानों को भी लाभ मिलेगा। इसी कड़ी में कांगो गणराज्य के राजदूत वाबेंगा कालेबो थियो के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बी.आर. काम्बोज से मुलाकात की। इस बैठक में हकृवि के अधिकारियों सहित हरियाणा के प्रगतिशील किसान भी उपस्थित रहे। कुलपति प्रो. बी.आर. काम्बोज ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को विश्वविद्यालय द्वारा कृषि क्षेत्र में किए जा रहे शोध कार्यों एवं उन्नत किस्म के बीजों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रतिनिधिमंडल को बासमती चावल एवं मक्का की खेती में खासतौर पर सहयोग देने पर चर्चा हुई।  बैठक में सदस्यों ने कृषि क्षेत्र में निवेश करने के लिए विशेष रूप से केन्द्रीय कृषि अनुसंधान और कृषि व्यवसाय से संबंधित विभिन्न क्षेत्रों को स्थापित करने में रूचि दिखाई। उन्होंने कहा कि चावल उत्पादन के लिए संसाधनों का पता लगाने और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण की सुविधा के लिए हरियाणा के प्रगतिशील किसानों एवं कांगो के बीच सहयोग बढ़ाने हेतु विस्तार से बातचीत की गई। कांगो गणराज्य के राजदूत वाबेंगा कालेबो थियो ने बताया कि प्रतिनिधि मंडलों के मध्य हुई बैठक से अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने, वैज्ञानिकों, विद्यार्थियों एवं किसानों से जुड़े विभिन्न महत्वाकांक्षी कार्यों को गति मिलेगी। विश्वविद्यालय की उन्नत तकनीकों व नवाचारों से कांगो गणराज्य की कृषि संबंधित तकनीकों व उपकरणों में काफी सुधार आएगा। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर शिक्षा अधिष्ठाता डॉ. केडी शर्मा ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों बारे विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की।http://NEWS24HELP.COM