भारी मात्रा में अफीम सहित एक काबू, केस दर्ज

 

 

लुधियाना : सी.आई.ए.-2 की पुलिस ने 2 किलो 100 ग्राम अफीम के साथ एक आरोपी को काबू किया। आरोपी की पहचान गौरव के रुप में हुई है जोकि हिमाचल प्रदेश का रहने वाला है। आरोपी पर थाना डिवीजन नंबर-8 में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक ए.एस.आई. राजकुमार ने बताया कि वह गश्त पर थे। इस दौरान उन्हें पता चला कि आरोपी गौरव नशा सप्लाई करने के लिए आया है। इस पर पुलिस ने रेड कर आरोपी को दबोच लिया और तलाशी दौरान उससे अफीम बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *