Thursday, August 7, 2025
Thursday, August 7, 2025

लुधियाना नगर निगम चुनाव के लिए आज से नामांकन

Date:

 

लुधियाना–पंजाब में निकाय चुनाव के लिए लुधियाना में भी नामांकन आज से शुरू हो गए हैं। अब निकाय चुनाव में उम्मीदवार बनने के लिए आपको करीब 5 विभागों से एनओसी जारी करवानी होगी। इससे पहले किसी भी चुनाव में चाहे वह लोकसभा हो, विधानसभा हो या नगर निगम चुनाव हो, उम्मीदवारों को निगम से चार तरह की एनओसी लेनी होती थी। इसमें प्रॉपर्टी टैक्स, लाइसेंस ब्रांच, सीवरेज-पानी और डिस्पोजल शामिल थे।

नामांकन पत्र दाखिल करते समय उम्मीदवार सबसे पहले निगम से एनओसी के लिए आवेदन करता है। इससे पहले बिल्डिंग ब्रांच से एनओसी की शर्त कभी नहीं रखी गई थी। इससे पहले किसी भी चुनाव में उम्मीदवारों को नगर निगम से सिर्फ चार तरह के NOC लेने होते थे।

निगम की चारों ब्रांच के अधिकारी यह जांच करते हैं कि प्रत्याशी पर कोई देनदारी है या नहीं। अगर कोई देनदारी है तो मौके पर ही भुगतान करना होता है। इसके बाद एनओसी जारी की जाती थी। इस बार निगम ने बिल्डिंग ब्रांच से एनओसी की शर्त जोड़ी है।

एनओसी पर बिल्डिंग ब्रांच की मुहर लगाना जरूरी है। अगर निगम उनके मकान या व्यावसायिक भवन का नक्शा मांगता है तो इससे उन्हें परेशानी हो सकती है। इससे वे चुनाव लड़ने से वंचित हो सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अमृतसर में आतंकी पन्नू की नापाक हरकत:

अलगाववादी संगठन सिख्स फॉर जस्टिस (SFJ) के आतंकी गुरपतवंत...

धराली त्रासदी-150 लोग दबे होने की आशंका:

धराली मलबे में दफन है। आसपास न सड़क बची,...

पंजाब लैंड पूलिंग पॉलिसी पर हाईकोर्ट में सुनवाई

पंजाब सरकार की लैंड पूलिंग पॉलिसी पर आज, 7...