Thursday, August 7, 2025
Thursday, August 7, 2025

5 राज्यों के 22 ठिकानों पर NIA का छापा

Date:

महाराष्ट्र समेत 5 राज्यों के 22 लोकेशन पर नेशनल इंटेलिजेंस एजेंसी (NIA) ने शनिवार सुबह एक साथ छापा मारा है। महाराष्ट्र के मालेगांव में एक होम्योपैथी क्लिनिक से 4 लोगों को हिरासत में लिया गया है। महाराष्ट्र के अलावा 4 अन्य राज्यों के छापेमारी की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

ANI के मुताबिक, NIA ने एक आतंकी साजिश मामले को लेकर 5 राज्यों में एकसाथ एक्शन लिया है। इसमें कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आशंका है कि ये लोग आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हुए हैं।

मुंबई के बायकुला में NCP (अजित पवार गुट) के नेता सचिन कुर्मी की शुक्रवार देर रात हत्या कर दी गई। मुंबई पुलिस ने बताया कि NCP नेता पर तेज धार वाले हथियार से हमला किया गया था। हमले में 2 से 3 लोगों के शामिल होने की आशंका है।

घटना आधी रात करीब 12:30 बजे की है। मौके पर पहुंची पुलिस घायल सचिन को पास के जेजे हॉस्पिटल ले गई, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामला दर्ज कर आगे की जांच चल रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

धराली त्रासदी-150 लोग दबे होने की आशंका:

धराली मलबे में दफन है। आसपास न सड़क बची,...

अर्की के शालाघाट-सोरिया मार्ग पर भूस्खलन, 3 मंजिला भवन पर गिरा मलबा

  अर्की -- साेलन जिला के उपमंडल अर्की के शालाघाट-सोरिया...