मोहिंदर भगत ने विधायक पद की ली शपथ, जल्द ही खेल मंत्री बन सकते है मोहिंदर भगत

 

जालंधर वेस्ट से नवनिर्वाचित विधायक मोहिंदर भगत आज चंडीगढ़ पहुंचे जहां उन्होंने अपने पद की शपथ ली। पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान ने उन्हें अपने कार्यालय में विधायक के रूप में शपथ दिलाई। इस से पहले सरकार ने शपथ ग्रहण के लिए गवर्नर हाउस से समय मांगा था, जो आज दे दिया गया। विधायक पद की शपथ लेने के बाद मोहिंदर भगत अब औपचारिक रूप से जालंधर पश्चिम के विधायक बन गए हैं। इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

इसके साथ ही कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही महेंद्र भगत को खेल मंत्री बनाया जा सकता है। क्योंकि लोकसभा चुनाव जीतने के बाद गुरुमीत हेयर ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद उनकी जगह कोई दूसरा नया मंत्री नहीं बनाया गया। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि अब भगत को खेल मंत्री बनाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *