मोदी लगातार लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले दूसरे PM

नरेंद्र मोदी भारत के लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले दूसरे PM बन गए हैं। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के 4077 दिनों (24 जनवरी 1966 से 24 मार्च 1977) का रिकॉर्ड तोड़ा है। PM मोदी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री पद पर 4078 दिन पूरे कर लिए हैं।

सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड जवाहरलाल नेहरू के नाम है। वो 15 अगस्त 1947 से 27 मई 1964 तक यानी लगातार कुल 6126 दिन तक इस पद पर रहे। PM मोदी नेहरू के रिकॉर्ड से 2048 दिन पीछे हैं।

हालांकि, PM मोदी पहले ही तीन लगातार लोकसभा चुनाव (2014, 2019, 2024) जीतने के मामले में नेहरू की बराबरी कर चुके हैं। अगर वो 2029 का लोकसभा चुनाव जीतने के बाद प्रधानमंत्री बनते हैं तो लगातार PM बनने का रिकॉर्ड भी टूट सकता है।

PM मोदी सबसे लंबे समय तक निर्वाचित नेता
मोदी 2001 से 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे। इसके बाद 26 मई 2014 से प्रधानमंत्री बने। इस तरह वो एक चुने हुए सरकार के मुखिया का कार्यभार राज्य-केंद्र (24 साल से ज्यादा) में संभालने वाले पहले भारतीय नेता बने हैं।

मोदी स्वतंत्रता के बाद जन्मे पहले प्रधानमंत्री हैं। साथ ही पहले गैर-कांग्रेस प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने 2 कार्यकाल पूरे किए और सबसे लंबे समय तक पद पर रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *