पंजाब में जाली नोट छापने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Date:

 

पंजाब : लुधियाना में जाली नोट छापने वाले मास्टरमाइंड को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी पिछले 7 महीनों से फरार चल रहा था। मास्टरमाइंड आरोपी की पहचान हरभगवान सिंह उर्फ मिठून निवासी गांव बघेलेवाला मोगा के रूप में हुई है। पुलिस को आरोपी का 2 दिन का रिमांड मिला है।

गौरतलब है कि पुलिस ने 7 महीने पहले एक आरोपी कुलदीप सिंह को काबू किया था जो नोटों की सप्लाई करने गांव चौकीमान के बस स्टैंड पर आया था।  जिससे 5800 रुपए के जाली नोट जब्त किए गए थे। इससे पहले वह ग्राहकों को नोट देता पुलिस ने उस पर शिकंजा कस लिया। पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई थी जिसके चलते उनके हाथ अब सफलता लगी है। पुलिस ने मास्टरमाइंड हरभगवान सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी से पूछताछ दौरान पता चला कि उस पर पहले भी जाली नोट छापने का मामला दर्ज किया था व वह जेल जा चुका है।  हरभगवान सिंह ने बताया कि वह पहले 500-500 के नोट छापता था लेकिन लोग 500 नोट की अच्छी तरह जांच करते हैं जिसके वह जेल से रिहा होने के बाद 100 व 200 के नोट छापने शुरू कर दिए क्योंकि 100-200 के नोटों पर इतना ध्यान नहीं देता था। आरोपी ने आगे खुलासा करते हुए कहा कि उसने ये नोट छापना यूट्यूब से सीखे थे। उसने बताया कि नोट छापने का काम वह करता था और सप्लाई उसका साथी सप्लाई करता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जालंधर में नशा छुड़ाओ केंद्र के पास युवक की हत्या

जालंधर---पंजाब के जालंधर वेस्ट हलके में स्थित बाबू जगजीवन...

कांग्रेस व अकाली दल को बड़ा झटका, 100 के करीब परिवार AAP में शामिल

  मोगा : आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित...

योगी सरकार का बड़ा तोहफा, रक्षाबंधन पर महिलाओं को तीन दिन तक मुफ्त बस यात्रा

  नेशनल -- रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर उत्तर प्रदेश...

पंजाब में एक और नेता ने अपने पद से दिया इस्तीफा

  पंजाब : पंजाब में लैंड पूलिंग पॉलिसी का विरोध...