पंजाब : पंजाब की कैबिनेट में बड़ा फेरबदल किया गया है। सरकार ने प्रशासनिक सुधार विभाग को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने कैबिनेट मंत्री कुलदीप धालीवाल से प्रशासनिक सुधार विभाग वापस ले लिया है। सरकार ने विभाग वापस लेने संबंधित नोटिफिकेशन भी जारी कर दी है। कुलदीप धालीवाल अब सिर्फ एन.आर.आई. मामलों के बारे में मंत्री रहेंगे। सरकार ने प्रशासनिक सुधार विभाग क्यों वापस लिया है, फिलहाल इस बारे में स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।