Wednesday, August 6, 2025
Wednesday, August 6, 2025

हैरीटेज स्ट्रीट में हुए बवाल के बाद पुलिस का ब़ड़ा एक्शन, 3 काबू

Date:

अमृतसर: हैरीटेज स्ट्रीट में हुए बवाल के बाद पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनमें करन, जसकरण वीर सिंह व जश्नप्रीत सिंह शामिल हैं। थाना कोतवाली की पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें अदालत के निर्देशों पर जांच के लिए रिमांड पर लिया है। ए.सी.पी. सेंट्रल जसपाल सिंह ने बताया कि गुरिंदर सिंह निवासी गांव झगड़ा मुकंदपुर अपने परिवार के साथ श्री हरिमंदिर साहिब माथा टेकने के लिए आया था। जब वह वापस जाने लगा तो उसने देखा कि हैरीटेज स्ट्रीट में कुछ युवक आपस में झगड़ रहे थे, जिन्हें देखकर गुरिंदर सिंह ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, मगर युवकों ने उसी को बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया।

यहां यह बताने योग्य है कि हैरीटेज स्ट्रीट थाना कोतवाली के ठीक बाहर है, जहां 24 घंटे पुलिस का पहरा रहता है, बावजूद इसके 3 युवकों ने एक यात्री को बुरी तरह पीटा, बेशक पुलिस ने इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, मगर विडंबना यह है कि थाना कोतवाली का यह क्षेत्र संवेदनशील क्षेत्रों में है। इस इलाके में पुलिस को देश- विदेश से आने वाले सैलानियों व श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी है, मगर यह क्षेत्र पिछले कुछ समय से कई बार सुर्खियों में आ चुका है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों के विरुद्ध जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अर्की के शालाघाट-सोरिया मार्ग पर भूस्खलन, 3 मंजिला भवन पर गिरा मलबा

  अर्की -- साेलन जिला के उपमंडल अर्की के शालाघाट-सोरिया...

PM मोदी ने कर्तव्य भवन का उद्घाटन किया:इसमें गृह-विदेश समेत 7 मंत्रालयों के ऑफिस

नई दिल्लीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दिल्ली में...

पंजाब लैंड पूलिंग पॉलिसी पर हाईकोर्ट की रोक

चंडीगढ़2 पंजाब सरकार की लैंड पूलिंग पॉलिसी पर पंजाब...

कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस तनखाहिया करार, मिली धार्मिक सजा

  पंजाब : पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस...