Monday, September 15, 2025
Monday, September 15, 2025

लुधियाना पुलिस ने पत्रकार के हत्यारे को पकड़ा:गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर महाराष्ट्र में मारी थी गोली, 10 दिन से छिपा था

Date:

लुधियाना-पंजाब की लुधियाना पुलिस ने 10 दिनों से शहर में छिपे अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उसने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर महाराष्ट्र के मशहूर पत्रकार विनय पुणेकर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर महाराष्ट्र पुलिस के हवाले कर दिया है।

सीआईए-1 प्रभारी राजेश कुमार और उनकी टीम ने अपराधी को पकड़ा। आरोपी की पहचान हेमंत निवासी जिला मैहर मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी हेमंत ने अपनी गर्लफ्रेंड साक्षी ग्रोवर पत्नी मोहित निवासी मध्य प्रदेश के साथ मिलकर महाराष्ट्र के नागपुर के मशहूर पत्रकार विनय पुणेकर की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी थी।

जिसके चलते आरोपी और उसकी गर्लफ्रेंड के खिलाफ महाराष्ट्र में मुकदमा नंबर 95/2024 दर्ज किया गया है

आरोपी के खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट समेत कई धाराएं दर्ज हैं। घटना के बाद से ही आरोपी फरार था। आरोपी चार-पांच महीने से फरार था। लुधियाना सीआईए को सूत्रों से सूचना मिली थी कि आरोपी शहर में छिपा हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने कड़ी मेहनत की और खुफिया सूत्रों को लगाकर लुधियाना से एक ऑपरेशन के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गर्लफ्रेंड को महाराष्ट्र पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

आरोपी हेमंत को लुधियाना पुलिस ने आगे की कार्रवाई के लिए महाराष्ट्र पुलिस को सौंप दिया है। महाराष्ट्र पुलिस को आरोपी का 3 दिन का रिमांड मिला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब में पावर क्रांति: 13 शहरों में PSPCL का विशाल बिजली ढांचा सुधार प्रोजेक्ट शुरू

चंडीगढ़/लुधियाना कैबिनेट मंत्री (पावर) संजीव अरोड़ा ने आज पंजाब भर...