Tuesday, August 12, 2025
Tuesday, August 12, 2025

लुधियाना में वकील पर तलवार से हमला

Date:

खन्ना—लुधियाना जिले के समराला की कपिला कॉलोनी में एक वकील और उनके परिवार पर पड़ोसी ने कृपाण से हमला कर दिया। घटना सुबह 9:40 बजे की है। वहीं बचाव में आई पत्नी और मां पर भी वार किए। जिससे तीनों घायल हो गए। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार वकील कुलतार सिंह बाइक पर निकल रहे थे, तभी पड़ोसी बिल्लू ने उन पर हमला कर दिया। कुलतार सिंह को बचाने आई उनकी पत्नी मनप्रीत कौर और मां शरणजीत कौर पर भी आरोपी ने वार किए। हमले में कुलतार के सिर पर गहरी चोट आई, उन्हें दो टांके लगे। उनकी मां शरणजीत के कान के पास गहरा जख्म हुआ, जिसमें 9 टांके लगे। मनप्रीत का हाथ टूट गया और शरीर पर कई चोटें आई।

वहीं तीनों का इलाज समराला के सिविल अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बताई है। पीड़ित वकील ने बताया कि आरोपी पिछले कुछ दिनों से घर के बाहर खड़ा होकर गालियां दे रहा था। मोहल्ले के लोगों के अनुसार आरोपी नशे का आदी है और पहले भी कई बार विवाद कर चुका है।

समराला थाना प्रभारी पवित्र सिंह ने बताया कि पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। वह फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हरियाणा में 10 लाख मजदूरों का पंजीकरण बंद:उकलाना में श्रमिकों का विरोध प्रदर्शन

उकलाना--र जिले के उकलाना में भवन निर्माण कामगार यूनियन...

भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस एक्शन, ASI रंगे हाथों गिरफ्तार

  जालंधर/चंडीगढ़ : पंजाब विजिलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार...

नवांशहर में लॉरेंस के शूटर की पुलिस से मुठभेड़

पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर जिले के बेहराम...