हरियाणा के चरखी दादरी जिले के लांसनायक मनोज फोगाट वीरवार को कपूरथला में सिर में गोली लगने से शहीद हो गए थे। उनकी पार्थिव देह शनिवार सुबह उनके पैतृक गांव पहुंच गई। उनके पैतृक गांव समसपुर में उनको सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। इस दोरान युवाओं ने तिरंगा यात्रा निकानी। विधायक सुनील सांगवान भी शहीद को श्रद्धांजलि देने पहुंचे हैं।
ग्राम पंचायत के निर्णय के अनुसार उनका अंतिम संस्कार दिल्ली रोड पर श्मशानघाट के समीप पंचायती जमीन पर किया जाएगा।
34 वर्षीय लांसनायक मनोज फोगाट गांव समसपुर के रहने वाले थे। उन्होंने 2 मई को बेटे का बेटे का बर्थडे मनाया और 4 मई को ड्यूटी पर लौटे थे। वीरवार सुबह उनको गोली लगी। गोली कैसे लगी? अभी इस बारे में सेना की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है। मनोज 2011 में ग्रेनेडियर में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे।
लांसनायक के घर में मां संतोष, पत्नी रेखा, बेटी दीक्षा (8) और बेटा प्रिंस (6) हैं। उनके पिता, भाई और बहन का निधन हो चुका है। मनोज के शहीद होने पर CM नायब सैनी ने दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है।