Friday, August 22, 2025
Friday, August 22, 2025

मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा दरबार साहिब और दुर्ग्याणा मंदिर में हुए नतमस्तक

Date:

अमृतसर, 13 अक्तूबर – पंजाब के मुख्य सचिव श्री के.ए.पी. सिन्हा ने आज अमृतसर में श्री दरबार साहिब और दुर्ग्याणा मंदिर में मत्था टेका। श्री दरबार साहिब में श्रद्धा अर्पित करने के बाद, मुख्य सचिव श्री सिन्हा ने पवित्र स्थल की परिक्रमा की और गुरबानी का इलाही कीर्तन सुना। इसके बाद, उन्हें शिरोमणि कमेटी द्वारा सूचना कार्यालय में सम्मानित किया गया। दुर्ग्याणा मंदिर में नतमस्तक होने के बाद, मंदिर कमेटी द्वारा भी मुख्य सचिव का सम्मान किया गया।


मुख्य सचिव श्री सिन्हा ने कहा कि नए पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद वह आभार व्यक्त करने और राज्य की जनता की सेवा करने के लिए गुरु घर से आशीर्वाद लेने आए हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने परमात्मा से यह आशीर्वाद मांगा है कि वे पंजाब के लोगों की ईमानदारी और समर्पण भावना के साथ सेवा कर सकें। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर अमृतसर साक्षी साहनी, एस.डी.एम. मनकंवल सिंह चहल और डी.सी.पी. हरप्रीत सिंह मंडेर भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाबवासियों के लिए बड़ी खबर, सरकार ने करोड़ों रुपयों की ग्रांट का किया ऐलान

  मलोट : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली...

पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ को पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्यों

  अबोहर : पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ को पुलिस...

बरिंदर कुमार गोयल द्वारा फिरोज़पुर और तरन तारन ज़िलों में राहत कार्यों का जायज़ा लेने हेतु बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

  चंडीगढ़/फिरोज़पुर/तरन तारन, 21 अगस्तः पंजाब के जल संसाधन मंत्री श्री बरिंदर...

सामाजिक सुरक्षा विभाग के 2 नए कर्मचारियों को डॉ. बलजीत कौर ने नियुक्ति पत्र सौंपे

  चंडीगढ़, 21 अगस्त: सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री...