Saturday, August 16, 2025
Saturday, August 16, 2025

जसवीर सिंह सेखों ने पंजाब राज्य ख़ाद्य आयोग के मैंबर के तौर पर पद संभाला

Date:

 

चंडीगढ़, 1 जुलाई

महात्मा गांधी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (मैगसीपा) में स. जसवीर सिंह सेखों को औपचारिक तौर पर आज पंजाब राज्य ख़ाद्य आयोग ( पीएसएफसी) का नया मैंबर लगाया गया। स. सेखों ने कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा, अमन अरोड़ा, लाल चंद कटारूचक्क और बरिन्दर कुमार गोयल की मौजूदगी में यह पद संभाला।

कैबिनेट मंत्रियों ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल का स. जसवीर सिंह सेखों की योग्यताओं पर भरोसा करने के लिए उनका धन्यवाद किया और विश्वास प्रगटाया कि स. सेखों राज्य निवासियों के लिए पौष्टिक भोजन यकीनी बनाने, जैविक खेती को उत्साहित करने और साफ़ पीने वाला पानी मुहैया करवाने जैसी पहलकदमियों को और आगे बढ़ाएंगे।

इस मौके पर स. सेखों ने कहा कि वह उनकी योग्यताओं में प्रगटाए गए विश्वास पर खरा उतरेंगे और यह यकीनी बनाएंगे कि ख़ाद्य, सिविल सप्लाई और उपभोक्ता मामले के विभाग द्वारा शुरू की गई योजनाएँ समाज के सभी वर्गों, ख़ास कर कृषि क्षेत्र के साथ इससे सम्बन्धित निवासियों तक पहुंचाईं जाएँ क्योंकि यह खरीद कार्यों का मुख्य हिस्सा हैं।

इस मौके पर अन्यों के अलावा विधायक (अमरगढ़) जसवंत सिंह गज्जणमाजरा, पंजाब राज्य ख़ाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकन्द शर्मा और अतिरिक्त सचिव पनग्रेन कमल कुमार गर्ग भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

CM योगी ने मथुरा में 646 करोड़ रुपये की 118 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया

  लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार...

पंजाब के 5 जिलों के लिए हो गया बड़ा ऐलान, जल्द शुरू होगा पायलट प्रोजेक्ट

  नवांशहर : स्थानीय आई.टी.आई. ग्राउंड में 79वें स्वतंत्रता दिवस...

सुखबीर बादल ने AAP के इस नेता के खिलाफ की कार्रवाई की मांग

  चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह...