Thursday, August 7, 2025
Thursday, August 7, 2025

शिकायतों का निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित किया जाए: विजिलेंस ब्यूरो चीफ द्वारा कर्मचारियों को निर्देश

Date:

चंडीगढ़–मुख्यमंत्री स.भगवंत सिंह मान द्वारा राज्य से भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ने के उद्देश्य से श्री वरिंदर कुमार, विशेष डी.जी.पी.-कम-मुख्य निदेशक विजिलेंस ब्यूरो ने फील्ड अधिकारियों को शिकायतों का निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने आज विजिलेंस ब्यूरो भवन एस.ए.एस. नगर में वार्षिक विजिलेंस जागरूकता सप्ताह के पहले दिन शपथ ग्रहण समारोह के पश्चात अधिकारियों/कर्मचारियों को संबोधित किया, जिसका उद्देश्य नागरिकों और सरकारी कर्मचारियों को भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन की महत्वता के प्रति जागरूक करना था।
अधिकारियों को सभी सात रेंजों में व्यापक जागरूकता अभियान शुरू करने का निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि विजिलेंस ब्यूरो रेंजों के सभी एस.एस.पीज और फील्ड अधिकारियों को नागरिकों के साथ जुड़ना चाहिए। उन्होंने कहा, “भ्रष्टाचार विरोधी संदेश को जमीनी स्तर तक पहुंचाना चाहिए ताकि समाज में पारदर्शिता, जवाबदेही, ईमानदारी और अखंडता को प्रोत्साहित किया जा सके।”विजिलेंस ब्यूरो मुखी ने बताया कि इस वर्ष विजिलेंस जागरूकता सप्ताह का उद्देश्य केंद्रीय सतर्कता आयोग की सोच के अनुसार ‘देश की खुशहाली के लिए ईमानदारी की संस्कृति’ का निर्माण है।
भ्रष्टाचार के प्रति अपनी जीरो-सहनशीलता नीति को जारी रखते हुए विजिलेंस ब्यूरो ने मार्च 2022 से अब तक भ्रष्टाचार के 673 मामले दर्ज किए हैं। उन्होंने आगे बताया कि इन मामलों की जांच के दौरान कुल 758 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

धराली त्रासदी-150 लोग दबे होने की आशंका:

धराली मलबे में दफन है। आसपास न सड़क बची,...

पंजाब लैंड पूलिंग पॉलिसी पर हाईकोर्ट में सुनवाई

पंजाब सरकार की लैंड पूलिंग पॉलिसी पर आज, 7...