Tuesday, August 19, 2025
Tuesday, August 19, 2025

महिला के लिए राहत की जगह आफत बनी बारिश, महिला की हुई मौत

Date:

 

भीषण गर्मी में जहां मानसून का मौसम लोगों को सुकून और राहत दे रहा है, वहीं कुछ लोगों के लिए राहत की जगह आफत बन गई गई है। मामला संगरूर का है, जहां भारी बारिश के बाद एक पुराने घर की छत गिरने से एक महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों की काफी मशक्कत के बाद करीब दो घंटे में महिला को बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी।

जानकारी के मुताबिक 70 वर्षीय महिला अपने पति के साथ घर के अंदर सो रही थी तभी महिला का पति उठकर पेशाब करने चला गया। इसी दौरान अचानक मकान की दोनों छतें ढह गईं। जिससे अंदर सो रही महिला लेंटर के मलबे में दब गई। हादसे के बाद शोर सुनकर लोग एकत्र हो गए और दो घंटे बाद महिला को बाहर निकाला गया। लेकिन महिला की जान नहीं बचाई जा सकी, उसकी पहले ही मौत हो चुकी थी।

इलाके के लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि रात को सोते समय अचानक कुछ गिरने की आवाज आई, जिसके बाद पड़ोस के लोग जुट गए और घर का दरवाजा खटखटाया। लेकिन जब अंदर से दरवाजा नहीं खुला तो दरवाजा तोड़ा गया। इसी बीच जब घर के अंदर देखा गया तो घर की छतें गिरी हुई थीं और घर में रहने वाली बुजुर्ग महिला मलबे में दब गई थी, जिसके बाद महिला को बाहर निकाला गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब कांग्रेस को बड़ा झटका, इन नेताओं ने थामा ‘AAP’ का दामन

  अमृतसर : पंजाब की राजनीति में इस समय बड़े...

पंजाब के Teachers को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत

  चंडीगढ़: सुप्रीम कोर्ट से पंजाब के 1158 असिस्टेंट प्रोफेसरों...

Punjab के अमृतसर में पानी पीने से हो रही मौ+तें

  पंजाब : अमृतसर से इस वक्त की बड़ी खबर...

गुजरात में दो कारें टकराने से 8 लोग जिंदा जले

सुरेंद्रनगर---सुरेंद्रनगर जिले के वढवाण-लखतर हाईवे पर रविवार की शाम...