Sunday, August 10, 2025
Sunday, August 10, 2025

आस्ट्रेलिया में भारतीय ही भारतीय का बना दुशमन, किया कत्ल

Date:

आस्ट्रेलिया में एमटेक की पढ़ाई कर रहे भारतीय छात्र की हत्या के आरोप में दो  भारतीय मूल के भाईयों को आस्ट्रेलिया पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कल शुक्रवार को दोनो आरोपीयों को मेलबर्न मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया जाएगा।

दरअसल मंगलवार को करनाल के मुनक क्षेत्र के गगसीना गांव के नौजवान नवजीत सिंह की ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में हत्या कर दी गई थी। कत्ल करने के लिए आरोपीओ ने चाकुओं से नवजीत के सीने पर तीन बार वार किया। उसकी हत्या के आरोप में 26 वर्षीय अभिजीत और 27 वर्षीय रॉबिन गार्टन को मंगलवार को न्यू साउथ वेल्स के गॉलबर्न शहर से गिरफ्तार किया था। अब पुलिस उन्हें विक्टोरिया प्रत्यर्पित करने की तैयारी कर रही है।

पुलिस का कहना है कि दोनो भाई नोबल पार्क के नवजीत संधू की हत्या और नोबल पार्क के अन्य एक और व्यक्ति को घायल करके भाग रहे थे। जब पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया। इस के साथ ही पुलिस ने बताया कि दोनो भाईयों पर हत्या और दूसरे की मारपीट का आरोप लगाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related