Saturday, September 6, 2025
Saturday, September 6, 2025

भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, 16 जुलाई को होनी थी सजा

Date:

 

 

नेशनल : भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की फांसी की सजा को टाल दिया गया है। यह जानकारी सूत्रों के हवाले से सामने आई है। बता दें कि उन्हें यमन में 16 जुलाई को फांसी दी जानी थी।

निमिषा प्रिया को हत्या के मामले में फांसी की सजा सुनाई गई है। वह 2017 से यमन की जेल में बंद है। निमिषा को यमन के नागरिक तलाल एब्दो महदी की हत्या का दोषी पाया गया था। उस पर आरोप थे कि उन्होंने महदी के पास जमा अपना पासपोर्ट पाने के लिए उन्हें बेहोशी के इंजेक्शन दिए लेकिन इन इंजेक्शन की वजह से महदी की मौत हो गई थी।

केरल के पलक्कड़ की रहने वाली नर्स निमिषा अपने पति और बेटी के साथ पिछले लगभग एक दशक से यमन में काम कर रही थीं। 2016 में यमन में हुए गृहयुद्ध की वजह से देश से बाहर आने-जाने पर पाबंदी लगा दी गई थी। लेकिन इससे पहले 2014 में ही उनके पति और बेटी भारत लौट आए थे।

निमिषा वापस लौट नहीं पाई थी। इसके बाद नर्स पर जुलाई 2017 में एक यमनी नागरिक की हत्या का आरोप लगाया गया। लिहाजा सात मार्च 2018 को यमन में अदालत ने निमिषा की मौत की सजा को बरकरार रखा था।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

CM भगवंत मान की सेहत पर आई नई अपडेट, सिसोदिया भी पहुंचे अस्पताल

  मोहाली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सेहत...

Chandigarh में फिर बजे सायरन! Sukhna Lake के खोले फ्लड गेट, जारी हुआ Alert

  चंडीगढ़: चंडीगढ़ में जहां बीते दिन थोड़ी देर निकली...

अफगानिस्तान में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, लोगों में दहशत का माहौल

  इंटरनेशनल --अफगानिस्तान में पिछले एक हफ्ते से लगातार भूकंप...

हरपाल चीमा और इस मंत्री की बढ़ाई गई सिक्योरिटी, जानें क्या है पूरी खबर

  पंजाब : मुख्यमंत्री का चेहरा बदलने की अटकलों के...