IAS राजीव वर्मा ने बुधवार को चंडीगढ़ एडवाइजर का पदभार संभाल लिया है। इस दौरान विभिन्न पदों और विभागों के प्रशासनिक आलाधिकारी मौके पर मौजूद रहे और राजीव वर्मा से मुलाकात की। राजीव वर्मा के आने को लेकर सारी तैयारी अधिकारियों द्वारा पहले ही कर ली गई थी। हालांकि, 29 जनवरी को नियुक्ति हो जाने के बाद राजीव वर्मा के चंडीगढ़ पहुंचने और पद संभालने में काफी देरी रही। इसकी भी एक वजह यह रही कि, चंडीगढ़ प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने दो तीन रोज पहले अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इस बीच राजनीतिक उथल पुथल की वजह से राजीव वर्मा भी पदभार ग्रहण करने नहीं पहुंचे और वह दिल्ली में रहे। लेकिन अब बुधवार को उन्होंने पद संभाल लिया है और वह प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित से मिलने भी पहुंचे हैं।
Related Posts
Kotak Mahindra ने बढ़ाया FD का इंटरेस्ट रेट, मिलेगा 7% से ज्यादा ब्याज
[ad_1] Kotak Mahindra Bank Fixed Deposit Interest Rate: क्या आप भी कोटक महिंद्रा बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट करने की सोच…
कार लेनी हो या Thar, महंगे Smartphones पर भी यहां मिलेगी 80% तक छूट
[ad_1] Government Auction Sites: महंगी कार, लैपटॉप या स्मार्टफोन को हर कोई खरीदने की चाह रखता है। हालांकि, इस चाहत…
आज तक की सबसे ऊंची कीमत पर रही पीली धातू; क्या आपको खरीदना चाहिए?
ad_1] अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातु सोमवार को 2,146 डॉलर (1,78,932 रुपए) प्रति औंस के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर…