Thursday, August 21, 2025
Thursday, August 21, 2025

झारखंड में डिरेल हुई मालगाड़ी से हावड़ा-मुंबई मेल टकराई:ट्रेन के भी 18 डिब्बे पटरी से उतरे; 3 की मौत, 20 घायल

Date:

झारखंड के जमशेदपुर में मंगलवार सुबह 3.43 बजे मुंबई-हावड़ा मेल (12810) की 18 बोगियां पटरी से उतर गईं। पहले से एक मालगाड़ी ट्रैक के पास डिरेल थी। मुंबई-हावड़ा मेल पटरी पर गिरे मालगाड़ी के कोच से टकराई और डिरेल हो गई। ट्रेन के 18 डब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।
हादसा राजखरसवां और बड़ाबाम्बो के बीच हुआ है। घायलों को चक्रधरपुर स्थित रेलवे अस्पताल लाया जा रहा है। मौके पर रेलवे के अधिकारी मौजूद हैं।
चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम आदित्य कुमार चौधरी ने बताया कि रिलीफ ट्रेन और जिला प्रशासन की ओर से तमाम एंबुलेंस घटनास्थल की ओर रवाना हो चुकी हैं।
A-1 कोच में हावड़ा से मुंबई जा रहे दिलीप अग्रवाल ने बताया कि 4 बजे करीब बहुत तेज आवाज हुई। 3 से 5 सेकेंड में सब हो गया। हम लोग सीट पर लेटे थे। सभी लोग पलट गए। ऊपर से लोग नीचे गिर गए। कांच टूट गए। हमारे कोच में कई लोग घायल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

केंद्र सरकार की नई स्कीम में आएंगे पंजाब के 100 से अधिक गांव! जानें मिलेगा क्या-क्या फायदा

  चंडीगढ़: केंद्र सरकार ने पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में...

हमले के बाद दिल्ली CM रेखा गुप्ता को Z सिक्योरिटी:20+ हथियारबंद CRPF जवान 24 घंटे तैनात रहेंगे

नई दिल्ली --दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को केंद्र...

पंजाब में पाकिस्तान की आतंकी साजिश नाकाम:हैंड ग्रेनेड व अन्य हथियारों के साथ युवक काबू

अमृतसर--पंजाब में आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने की एक...