Wednesday, September 17, 2025
Wednesday, September 17, 2025

MP-राजस्थान समेत 17 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी:; गुजरात में 2700 लोगों को रेस्क्यू

Date:

देश के कई हिस्सों में बारिश से गंभीर हालात हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार 27 जुलाई को 17 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

वहीं, मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के 8 जिलों पुणे, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, सातारा, चंद्रपुर, गोंदिया और गढ़चिरौली में शनिवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इधर, गुजरात के भी कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात हैं। 2700 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया। बाढ़ प्रभावित इलाकों में 2200 लोग नवसारी और 500 लोग तापी जिले के हैं।

उत्तराखंड में भारी बारिश से यमुनोत्री धाम के दोनों गर्मकुंडों में मलबा भर गया है। मंदिर का ऑफिस, रसोई टूट गई है, मंदिर तक जाने वाला पैदल पुल भी बह गया है।

भारी मलबा और बोल्डर से यमुनोत्री मंदिर को भी नुकसान हुआ है। जानकीचट्टी-यमुनोत्री पैदल मार्ग पर राममंदिर के निकट रजिस्ट्रेशन केंद्र क्षतिग्रस्त हो गया है। लोगों को भागकर जान बचानी पड़ी।

गुजरात के नवसारी जिले से गुजरने वाली पूर्णा नदी खतरे के निशान (23 फीट) से 5 फीट ऊपर बह रही है। इससे शहर का 30% हिस्सा पानी में डूब गया है। यह तस्वीर नवसारी में बने रेलवे फ्लाईओवर की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब में रची जा रही थी फिदायीन हमले की साजिश! होश उड़ाने वाला हुआ खुलासा

    बठिंडा: जिला बठिंडा के गांव जिदा में हुए विस्फोट...

जालंधर में ट्रेन पर लिखे मिले खालिस्तानी नारे,  बढ़ाई गई सुरक्षा

  जालंधर: अमृतसर से हरिद्वार जा रही एक ट्रेन पर...