Friday, August 22, 2025
Friday, August 22, 2025

फतेहगढ़ साहिब में अस्पताल खुलने से पहले पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री:मरीजों की लंबी कतारें देख अधिकारियों को फटकार

Date:

खन्ना–पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर बलबीर सिंह ने फतेहगढ़ साहिब के जिला सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। वे सुबह 8:50 बजे अस्पताल पहुंचे। अस्पताल का नियमित समय सुबह 9 बजे से शाम 3 बजे तक है। मंत्री के अचानक आगमन से स्टाफ में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने मरीजों की लंबी कतारें देखी। उन्होंने तुरंत सिविल सर्जन और एसएचओ को स्थिति में सुधार लाने के निर्देश दिए। रजिस्ट्रेशन काउंटर पर अतिरिक्त स्टाफ लगाने को कहा।
मंत्री ने मरीजों से सीधा संवाद किया। उन्होंने दवाओं की उपलब्धता, स्टाफ के व्यवहार और इलाज की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए उन्होंने पंखे और कूलर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मरीजों को धूप में न खड़ा रहना पड़े, इसके लिए शेड बनाने को कहा।
सिविल सर्जन डॉ. दविंदरजीत कौर ने बताया कि निरीक्षण में अधिकांश व्यवस्थाएं सही पाई गईं। लंबी कतारों और कार्यशैली में सुधार के लिए मंत्री द्वारा दिए निर्देशों का तत्काल पालन किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बरिंदर कुमार गोयल द्वारा फिरोज़पुर और तरन तारन ज़िलों में राहत कार्यों का जायज़ा लेने हेतु बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

  चंडीगढ़/फिरोज़पुर/तरन तारन, 21 अगस्तः पंजाब के जल संसाधन मंत्री श्री बरिंदर...

सामाजिक सुरक्षा विभाग के 2 नए कर्मचारियों को डॉ. बलजीत कौर ने नियुक्ति पत्र सौंपे

  चंडीगढ़, 21 अगस्त: सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री...

शहीद हरमिंदर सिंह की अंतिम अरदास पर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए

  चंडीगढ़/अमलोह, 20 अगस्त श्रीनगर के कुलगाम ज़िले में शहीद हुए...

नीतीश कुमार की पार्टी का पिंडदान करने आ रहे PM:लालू यादव ने NDA पर कसा तंज,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुरुवार सुबह 11 बजे गयाजी...