Monday, August 18, 2025
Monday, August 18, 2025

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने पशुपालन विभाग में 11 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे

Date:

 

चंडीगढ़, 26 दिसंबर:


पंजाब के पशुपालन, डेयरी विकास और मत्स्य पालन मंत्री स गुरमीत सिंह खुड्डियां ने आज यहां अपने कार्यालय में 11 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। पशुपालन विभाग में नियुक्त इन उम्मीदवारों में सात वेटरनरी इंस्पेक्टर, तीन स्टेनो टाइपिस्ट और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शामिल हैं।नव-नियुक्त कर्मचारियों को बधाई देते हुए स गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के युवाओं को रोजगार के अधिकतम अवसर प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है और राज्य सरकार ने अपने कार्यकाल के मात्र 33 महीनों में लगभग 50,000 युवाओं को विभिन्न विभागों में सरकारी नौकरियां प्रदान की हैं।

पशुपालन मंत्री ने नव-नियुक्त कर्मचारियों को पंजाब के विकास और लोगों की भलाई के लिए पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ काम करने और पारदर्शी एवं कुशल तरीके से सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यह भर्ती प्रक्रिया मेरिट के आधार पर पारदर्शी तरीके से की गई है।

इस अवसर पर पशुपालन निदेशक डॉ. जी.एस. बेदी और विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब सरकार ने वन टाइम सेटलमेंट स्कीम की तारीख़ 31 अगस्त तक बढ़ाई: डॉ. रवजोत सिंह

  चंडीगढ़, 17 अगस्त: पंजाब सरकार ने प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टरों के...

दिल्ली के 3 स्कूलों को मिली बम की धमकी

दिल्ली के 3 स्कूलों को सोमवार को बम की...