जालंधर में गैंगस्टर विक्की गोंडर का गुर्गा चिंटू हथियारों सहित काबू

पंजाब -जालंधर में पुलिस ने विक्की गोंडर गैंग के प्रमुख गुर्गे नवीन सैनी उर्फ चिंटू को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से पुलिस ने 5 पिस्टल, चार मैगजीन और कई जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस चिंटू को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। उससे पूछताछ होगी कि वह वेपन कहां से लेकर आए थे और किसको देने थे।मिली जानकारी के अनुसार जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने संगठित अपराध पर चल रही कार्रवाई के तहत चिंटू को गिरफ्तार किया। पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि चिंटू 9 माह से फरार चल रहा था। जालंधर सिटी पुलिस काफी समय से आरोपी का पीछा कर रही थी। बीते दिन गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसको जालंधर सिटी से गिरफ्तार किया। जल्द इसे लेकर पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा प्रेसवार्ता कर जानकारी सांझा करेगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *