Thursday, August 21, 2025
Thursday, August 21, 2025

पूर्व सांसद सुशील रिंकू और केडी भंडारी गिरफ्तार

Date:

 

जालंधर– : जालंधर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां पुलिस ने पूर्व सांसद सुशील रिंकू, नार्थ हलके के पूर्व विधायक केडी भंडारी और भाजपा नेता हरदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान मौके पर जमकर नारेबाजी और हंगामा देखने को मिला। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस ने नेताओं को घसीटकर जबरन हिरासत में लिया।

जानकारी के अनुसार शाहकोट की दानामंडी में भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं को लेकर जागरूकता कैंप लगाया था। कैंप में केंद्र सरकार की सुविधाओं और योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को बताया जा रहा था। जैसे ही कार्यक्रम की शुरुआत हुई, पुलिस की भारी फोर्स मौके पर पहुंच गई और उक्त तीनों नेताओं को हिरासत में ले लिया। इस पर भाजपा समर्थकों ने आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी।

गिरफ्तारी के बाद भाजपा वर्करों ने विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई को राजनीतिक द्वेष से प्रेरित बताया। वहीं, प्रशासन की ओर से फिलहाल इस कार्रवाई पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

केंद्र सरकार की नई स्कीम में आएंगे पंजाब के 100 से अधिक गांव! जानें मिलेगा क्या-क्या फायदा

  चंडीगढ़: केंद्र सरकार ने पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में...

हमले के बाद दिल्ली CM रेखा गुप्ता को Z सिक्योरिटी:20+ हथियारबंद CRPF जवान 24 घंटे तैनात रहेंगे

नई दिल्ली --दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को केंद्र...

पंजाब में पाकिस्तान की आतंकी साजिश नाकाम:हैंड ग्रेनेड व अन्य हथियारों के साथ युवक काबू

अमृतसर--पंजाब में आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने की एक...