पूर्व पार्षद व बसों के मालिक की गोली लगने से मौ’त, मची चीख-पुकार

Date:

 

मोगा : मोगा के न्यू टाउन-8 इलाके में उस समय बड़ी घटना घटित हो गई जब पूर्व पार्षद पुरुषोत्तम पुरी की अपने ही घर में 12 बोर की राइफल से गोली लगने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार पुरुषोत्तम पुरी अपने कमरे में थे, जहां से अचानक गोली चलने की आवाज आई। जब उनकी पत्नी ने कमरे में जाकर देखा तो पुरुषोत्तम पुरी पूरी तरह से खून से लथपथ थे।

पत्नी ने शोर मचाया तो पड़ोसी भी मौके पर आ गए। इस घटना से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने पर थाना सिटी साउथ के प्रभारी वरुण और सी.आई. स्टाफ के प्रभारी दलजीत बराड़ फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और 12 बोर की राइफल को भी कब्जे में ले लिया है। मृतक के शव को सिविल अस्पताल मोगा में रखवा दिया गया है।

नरोत्तमपुरी के भाई पुरुषोत्तम पुरी बसों के मालिक थे और शहर की निजी बस एसोसिएशन के अध्यक्ष के तौर पर जाने जाते थे। पुरुषोत्तम पुरी के बेटे रोहित पुरी उत्तर प्रदेश में जज हैं। फिलहाल पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। पुरुषोत्तम पुरी की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अभी यह नहीं कहा जा सकता कि यह हादसा है या फिर उनकी मौत के पीछे कोई और वजह है। यह तो पुलिस जांच के बाद ही पता चल पाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जालंधर में नशा छुड़ाओ केंद्र के पास युवक की हत्या

जालंधर---पंजाब के जालंधर वेस्ट हलके में स्थित बाबू जगजीवन...

कांग्रेस व अकाली दल को बड़ा झटका, 100 के करीब परिवार AAP में शामिल

  मोगा : आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित...

योगी सरकार का बड़ा तोहफा, रक्षाबंधन पर महिलाओं को तीन दिन तक मुफ्त बस यात्रा

  नेशनल -- रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर उत्तर प्रदेश...

पंजाब में एक और नेता ने अपने पद से दिया इस्तीफा

  पंजाब : पंजाब में लैंड पूलिंग पॉलिसी का विरोध...