UP में बाढ़, काशी में गंगा के 30 घाट डूबे​​​​​​​:गोरखपुर में NDRF तैनात, मुंबई में 10 घंटे में 101mm बारिश

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लगभग 1 हफ्ते से बाढ़ के हालात बने हुए हैं। बाढ़ का सबसे ज्यादा असर गोरखपुर में है। यहां राप्ती नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। अब तक 55 से ज्यादा गांव डूब चुके हैं। 100 नावें लगाकर राहत-बचाव कार्य किया जा रहा है। NDRF, SDRF और PAC टीम को भी लगाया गया है।

गंगा नदी भी उफान पर है। वाराणसी में गंगा में 30 घाट डूब चुके हैं। दशाश्वमेध घाट के गंगा आरती स्थल तक पानी पहुंच गया है। अस्सी घाट की पुराने आरती स्थल की जगह बदल दी गई है। आज आरती 4 फीट पीछे होगी। उधर, बिहार के नेपाल से सटे इलाकों में भी बाढ़ की स्थिति बनी हुई है।

इसके अलावा मुंबई में गुरुवार को काफी बारिश हुई। IMD के मुताबिक, 10 घंटे में (सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक) 101 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस दौरान पेड़ और दीवार गिरने जैसी भी कई घटनाएं सामने आईं, लेकिन कोई हताहत नहीं हुई। मौसम विभाग ने आज 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *